Advertisements
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में बुधवार को विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटना फाटक के पास उस समय घटी, जब जुगसलाई के गौरी शंकर रोड के रहने वाले मोहम्मद शहंशाह का जुगसलाई फाटक के समीप किसी बात को लेकर एक युवक से विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने शहंशाह पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया ।

Advertisement
वहीं स्थानीय लोगों ने अविलंब गंभीर रूप से घायल शहंशाह को TMH लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर ले गए।वही घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement




