Advertisements
जमशेदपुर: जेआरडी टाटा के 125 की जयंती जमशेदपुर में मनाई जा रही है. इस मौके पर शहर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस क्रम में जयंती सरोवर में एंगलिंग क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह उस वर्ष भी फिशिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया,जिसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल,उड़ीसा, बिहार और उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए है। इस प्रतियोगिता में नियमतः सबसे बड़ा और वजनदार मछली पकड़ने वाले प्रतिभागी को विजेता घोषित किया जाता है।इस वर्ष विजेता को 51000 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा.
Advertisement

इसके अलावा प्रतियोगिता में द्वितीय से छठवीं अंक प्राप्त करने वाले को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिसे लेकर प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया है।
Advertisement




