Saraikela (संजीव मेहता) : केंद्रीय मंत्री चिराग से 28 जुलाई को नई दिल्ली स्थित पंचशील भवन में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री भारत सरकार चिराग पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मनोज पासवान ने पार्टी के विभिन्न विषयों पर चर्चा की. जिसमें खासतौर पर झारखंड में पार्टी की सांगठनिक स्थिति और पार्टी की मजबूती पर चर्चा की. जिसे मंत्री चिराग पासवान ने सम्मान पूर्वक बातों को सुना और हमेशा मिलते रहने का निर्देश दिए. बता दें कि स्वर्गीय राम विलास पासवान से मनोज पासवान के दादा स्वर्गीय राम विनय पासवान जो दलित सेना के संस्थापक थे का बहुत ही नजदीकी नाता रहा है.

स्वर्गीय राम विनय पासवान दलित सेना के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं. उनके आवाहन पर स्वर्गीय राम विलास पासवान आदित्यपुर की धरती पर मंत्री रहते हुए तीन बार आए थे. इस प्रकार मनोज पासवान इस पार्टी में तीसरी पीढी है जिस कारण मंत्री चिराग पासवान भी उन्हें सम्मान देते हैं.




