रोहतास (अशोक कुमार): बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े आम लोगों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कैमूर जिले का है, जहां अपराधियों ने एक बर्तन दुकानदार को बीच बाजार गोली मार दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना कैमूर के कुदरा थाना पुसौली बाजार की है, जहां दुकानदार अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। इसी बीच अपराधियों ने अपाचे मोटरसाइकिल से ओवर अटैक कर गोली मार दी।पर ग्राहकों को सामान बेच रहा था। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है, हालांकि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारी वर्ग में खासकर भय व्याप्त है और उन्होंने सुरक्षा की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्ती की कमी है, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़े हैं।पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।




