सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओ०पी० , चांडिल थाना अंतर्गत खाता सं. 64, प्लॉट सं. 1297, मौजा – कपाली, में स्थित शगुफता अफजल, पति स्वर्गीय अफजल हुसैन ने अलबेस्टर के घर का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जहाँआरा एवं उनके सहयोगियों द्वारा जबरन कब्जा करने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसे गंभीरता से लेते हुए कपाली ओपी प्रभारी घीरंजन कुमार ने मामले की जांच अनुसंधान पदाधिकारी अनीता सोरेन को सौंपा है।

वादिनी सगुफता अफजल, ने एक सुनियोजित साजिश के तहत कब्जा किए जाने का आरोप शाहजहां आरा एवं उनके सहयोगी फिरोज खान परवेज खान राजन खान और सफीक अंसारी पर लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शगुफता अफजल के अनुसार,दिनांक 24.02.2025 को मुझे यह जानकारी प्राप्त हुई कि जहाँआरा एवं उनके सहयोगी – फिरोज खान, परवेज खान, राजन खान और सफीक अंसारी ने उक्त जमीन के संबंध में झूठे व फर्जी दस्तावेज तैयार कर, उस पर मेरे जाली हस्ताक्षर करके कब्जा कर लिया है। उन्होंने न सिर्फ कूट रचित दस्तावेज तैयार किए, बल्कि मेरे अलबेस्टर के मकान का ताला भी तोड़ दिया और जबरन उसमें घुसकर मकान पर अवैध कब्जा कर लिया।
आरोपियों की मंशा जमीन पर स्थायी कब्जा करने की है, मैंने तत्काल चाण्डिल थाना (कपाली ओ०पी०) में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले के अनुसंधान पदाधिकारी एस.आई. अनीता सोरेन द्वारा जांच की जा रही है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कपाली यूपी प्रभारी निरंजन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को भी दी गई है। वही एक मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि हमारी निगाहें जमीन दलालों पर भी है ।किसी भी हाल में जमीन दलालों को बक्सा नहीं जाएगा



