देवघर (संदीप कुमार ) : देवघर में एक भीषण सड़क हादसे में 18 कांवड़ियों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार तड़के 5 बजे के करीब मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया इलाके में हुआ, जब कांवड़ियों से भरी बस देवघर से बासुकीनाथ की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एलपीजी सिलेंडर लदे थे।
हादसे की जानकारी देते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने बताया
मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल बस और ट्रक की दुर्घटना में 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। सिविल सर्जन ने बताया कि एक कांवड़िया की हालत बेहद नाजुक है, और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।
प्रशासन की कार्रवाई
जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए बस चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने ट्रक और बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की लापरवाही के कारणों की जांच शुरू कर दी है ¹।




