जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर नगर थाना क्षेत्र में सरकारी भूमि के अतिक्रमण की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में, जमशेदपुर प्रशासन और जेएनएसी (झारखंड नगर विकास प्राधिकरण) द्वारा एक ओर कड़ी कार्रवाई की गई है। फिर भी बिरसानगर थाना क्षेत्र में सरकारी जमीनों की अतिक्रमण दिनों पर दिन बढ़ती ही जा रही है। बिरसानगर नगर पी.एम. आवास के पास सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें थीं, जिसके परिणामस्वरूप जेएनएसी ने बुलडोजर चलाकर उन अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जेएनएसी और बिरसानगर थाना द्वारा अतिक्रमण हटाने की कारवाई किया गया। इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है की जेएनएसी और बिरसानगर थाना की एक आंख में काजल और एक आंख में सुरमा , लगता है कि लगा हुआ है। क्यों कि यहां पक्षपात पूर्ण कार्रवाई किए जाने की बातें कही जा रही है। हालांकि, बिरसानगर क्षेत्र में सिर्फ एक हिस्से पर ही कार्रवाई हो पाई है। सिन्धु कॉलोनी, जो मुख्य सड़क पर स्थित है, बिहार सरकार की जमीन पर सूत्रों के अनुसार अवैध प्लॉटिंग का काम जारी है। यहां के लोग सरकारी भूमि पर प्लॉट बनाकर उसे बेच रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र में भी अतिक्रमण बढ़ रहा है। इसके साथ ही, भवानी कॉलोनी, जो सिन्धु कॉलोनी के पास स्थित है, में भी बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग की जा रही है और जमीन की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।

इन इलाकों में इस अवैध करवाई के खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह स्थिति बहुत गंभीर है क्योंकि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे से न केवल प्रशासन की भूमि बचाने की कोशिशों को झटका लगता है, बल्कि इससे शहरी नियोजन और विकास में भी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। बिरसानगर थाना क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी इस प्रकार के अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या प्रशासन इन अवैध कब्जों को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त कदम उठा नहीं पा रहा है। अगर यह स्थिति ऐसे ही जारी रही, तो भविष्य में बिरसानगर क्षेत्र में भूमि संबंधी विवादों मे बेतहाशा वृद्धि हो सकती है।




