Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : एसपी सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार जिले के सीमावर्ती इलाकों में लगातार किसानों और आम लोगों को नशे की खेती करने से परहेज करने और इसके दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इसी कड़ी में 25.12.2024 को ईचागढ़ थाना अंतर्गत रुगड़ी बाजार में ईचागढ़ पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
Advertisements
Advertisement

अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई. इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित भी अहम जानकारियां दी गई।





