Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका ने सरायकेला जिले के एक दिवसीय दौरे में जिले के उपायुक्त, सरायकेला खरसावां नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणावत से मुलाकात की और बाल संरक्षण की दिशा में जिले में हो रहे कार्य पर चर्चा की. उन्होंने बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों पर जिले में दिखी आवश्यकताओं को पूरा करने और व्यवस्था को सुचारू तरीके से चलने का पर चर्चा की.
Advertisement
श्री दोदराजका ने इस दौरान बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई का निरीक्षण किया और सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यकताओं का आकलन भी किया. इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर, बाल कल्याण समिति के सदस्य जायदु कर्जी, हैदर सहित अन्य उपस्थित थे.
Advertisement




