झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा लोकसभा चुनाव में उतारेगा प्रत्याशी।

0 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

पश्चिमी सिंहभूमः जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहा है, वैसे वैसे ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मैदान में नज़र आ रहे है।इसी को लेकर आज रेलवे काँलोनी स्थित गांधी पार्क में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का प्रेसवार्ता आयोजित हूआ।इस दौरान झारखंड खतियानी बचाओ संर्घष समिति (जयराम महतो) की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी के तौर पर दामोदर सिंह हांसदा को सिंहभूम संसदीय सीट से मैदान में उतारा है। मिडिया से बातचीत करते हुए श्री हांसदा ने बताया की अबतक जितने भी सांसद विधायक बने कोल्हानवासियों की अपेक्षा ही की है।हमारी पार्टी जीतती है तो हम स्थानीय मुद्दे, नियोजन निति,विस्थापितों को पुर्नवास, छात्र हित और भाषा संस्कृति को बचाने के लिए मजबूती के साथ संसद के पटल पर रखेंगे।यहां इचा खरकई डैम का निर्माण एक बडा मुद्दा है।

इसके साथ ही खनिज सम्पदाओं से परिपूर्ण होते हुए भी यहां के युवा पलायन करने को मजबूर है।इसको रोकने का कार्य किया जायेगा।रैयतों को कंपनियों में हिस्सेदारी दिलाने का भी कार्य किया। जायेगा।मौके पर बंसत महतो,नवीन महतो,बासिल हेम्ब्रम, विदेश्वर महतो,के अलावा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours