झारखंड की सियासत कहीं यू टर्न तो नहीं! सीता सोरेन की इस्तीफा से गर्माई झारखंड की राजनीति।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

रांची: झारखंड की राजनीति में फिर एक यू टर्न तो नहीं! अचानक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाभी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सीता सोरेन की इस्तीफा दे दिए जाने से झारखंड की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। झारखंड की राजनीति में फिर एक बार तरह-तरह की चर्चाएं सुर्खियों में बनी हुई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी भाभी झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन के द्वारा विधायक पद से और झामुमो की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने की खबर से झारखंड की राजनीति तापमान बढ़ गया है ।इस खबर से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है और चंपई सोरेन सरकार के खिलाफ खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

Advertisements

इसका वजह बताया जा रहा है कि झारखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल में चंपई सोरेन के नेतृत्व की सरकार में विधायक सीता सोरेन को मंत्री पद नहीं मिलना सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है। जब कि सरकार गठन के पूर्व बागी विधायकों में वह भी शामिल रही है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दिय जाने से राजनीतिक गलियारों में अचानक उबाल आ गया है।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours