प्रतीक सिंह / नई दिल्ली : झारखंड के झंझवातो के राजनीतिक बवंडरों पर देर रात सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर चंपई सोरेन ने झारखंड के राजनीतिक उथल-पुथल पर ब्रेक लगा दिया है । जिससे कहीं खुशी तो ,कहीं गम के गीत गुनगुनाए जा रहे हैं। jmm को चंपई ने अलविदा, कहते हुए 30 अगस्त को बीजेपी के सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर झारखंड में उठे राजनीतिक बवंडरों पर विराम लगा दिया है। झामुमो के बागी और नए अध्याय के यात्रा पर चल रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सूत्रों के अनुसार 30 अगस्त को भाजपा में विधिवत शामिल हो जाएंगे। रविवार को वह कोलकाता गए ,और वहां से दिल्ली ,दिल्ली के होटल ताज में वह दिन भर रहे। सोमवार देर रात हिमंता विश्व सरमा ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा कर अमित शाह से मिलाने ले गए।करीब आधे घंटे तक अमित शाह के साथ उनकी बातचीत हुई। इसके बाद उन्हें भाजपा में शामिल होने पर सहमति बनी। वहीं पर श्री सरमा ने चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल के लिए 30 अगस्त की तिथि भी घोषित कर दी।

चंपई सोरेन आज दिल्ली से झारखंड लौटेंगे दिल्ली में शाह से मुलाकात के दौरान चंपई के साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भी उपस्थित रहे। इससे यह भी तय हो गया है कि बाबूलाल सोरेन भी भाजपा में शामिल होंगे। उनके भाजपा के टिकट पर विधासभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि वह बुधवार 28 अगस्त को झामुमो और हेमंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे। जिससे एक पार्टी में गम तो एक पार्टी में खुशी का माहौल, यानी कहीं खुशी कहीं गम देखा जा रहा है।




