रांची : चौहान मेंशन, नामकुम मे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर मनोज कुमार सिंह का समर्थको व शुभ चिंतकों ने किया स्वागत। केंद्रीय महावीर मंडल के उपाध्यक्ष बिकु सिंह के नेतृत्व् मे तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सूबेदार ललन ठाकुर एवम अरुण झा के नेतृत्व् मे,, भारी संख्या में मनोज कुमार सिंह के आवास चौहान मेंशन मे उनका सम्मान व स्वागत बुके, तलवार, फूल,, व शोल् देकर किया गया। समर्थको द्वारा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व् अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सगठन प्रभारी कर्मवीर सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, सहित संगठन का आभार व्यक्त किया गया। विश्वास व्यक्त किया गया कि मनोज कुमार सिंह जो पिछले लगभग 30 तीस वर्षो से पार्टी की सेवा कर रहे है, उनके अनुभव का लाभ पार्टी व कार्यकर्ताओ को मिलेगा। समर्थको मे उमंग व जोश देखने को मिल रहा था। उपस्थित कार्य कर्ताओ से मनोज कुमार सिंह ने अपील किया कि सभी लोग संकल्प लें कि आने वाले विधान सभा चुनाव में झारखंड मे भाजपा की सरकार बनानी है,, नेतृत्व् जिसे भी उम्मीदवार बनाती हैं हम सब मिलकर उसे जिताने का कार्य करें। अभी से अपने अपने क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी जनता को दे। झारखंड की युवा एवम महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लें।

मौके पर बिकु सिंह,, सूबेदार ललन ठाकुर,, सूबेदार अरुण झा, अमित कुमार, अक्षय मिश्रा,, अनिल कुमार, विकास सिंह, राकेश कुमार, प्रकाश भारती,, सत्यवीर् बाल्मीकि,, राजकुमार सिंह, पंकज तिवारी,,सूबेदार नारायण सिंह,, सूबेदार राय, नायक सूबेदार चौबे,, पृथ्वीराज सिंह,, बंटी सिंह, कृष्णा कुमार,, देवराज सिंह,, संजय कुमार, शंकर पांडेय, शंभु वर्मा, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




