Advertisements
रांची : झरखण्ड के चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात, मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के दो गुटों के बीच खूनी लड़ाई हो गई। वर्चस्व को लेकर हुई इस हिंसक झड़प में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Advertisement

मरने वालों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के पूर्व सदस्य शामिल हैं। घटना रविवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जाँच में जुट गई है






