Saraikela (संजीव मेहता) : गम्हारिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में बीते दिनों झामुमो नेता रामचंद्र टुडू पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई गम्हारिया थाना कांड संख्या 76/25, दिनांक 28 जुलाई 2025 के आधार पर की गई है. इस कांड की वादिनी वांगी टुडु ने अपने पति सुखराम टुडु पर जानलेवा हमले की शिकायत की थी. प्राथमिकी अभियुक्त सुजीत घोष और एक अन्य युवक पर हमला करने का आरोप है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी टीम का गठन किया. भौतिक, तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत कुमार घोष, उम्र करीब 42 वर्ष और सामु हांसदा, उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है.

पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया है. उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गुप्ती (भुजाली) भी बरामद की गई है. छापामारी दल में थाना प्रभारी कुणाल कुमार, पुअनि ललन रविदास, अरुण कुमार महतो, अभय कुमार आदि शामिल थे. थाना प्रभारी ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.




