सरायकेला / (संजीव मेहता) : शनिवार को अतिक्रमण कारियों की दबंगई देखते ही बन रही है। वार्ड 17 स्थित आवास बोर्ड की करोड़ों की जमीन की अवैध घेराबंदी फिर से शुरू कर दी है। जबकि 2 घंटे पूर्व ही आवास बोर्ड ने तोड़ा था। बता दें, कि आवास बोर्ड की करोड़ों की जमीन की अवैध तरीके से हो घेराबंदी कई दिनों से हो रही थी। जिसे अभियान चलाकर आवास बोर्ड ने आज तोड़ दिया था। यह मामला आदित्यपुर नगर निगम वार्ड- 17, स्थित 7- एलएफ के समीप की है। जहां आवास बोर्ड के खाली पड़े जमीन पर किसी अमरेंद्र सिंह के परिजनों द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था। शनिवार को आवास बोर्ड के कर्मियों ने इस अवैध घेराबंदी को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले पांच दिनों से यहां एक महिला द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर दो बार स्थानीय पुलिस ने काम रुकवाया था, मगर पुलिस के जाते ही महिला द्वारा काम पुनः शुरू कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही आवास बोर्ड के कर्मी शनिवार को मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण कार्य को तोड़ दिया। बताया जा रहा है, कि महिला के पति ने बोर्ड के फ्लैट का निर्माण कराया था, और उनका विभाग के पास पैसा बकाया था। इसी वजह से महिला द्वारा आवास बोर्ड के जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। इस पूरे मामले पर आवास बोर्ड के वरीय पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु समाचार लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो पाया।




