सरायकेला / (संजीव मेहता) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित हरीओम नगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अवस्थित आवास बोर्ड के फ्लैट के नीचे एक किराए की दुकान में कुछ दिनों से आदर्श स्वीट्स नामक दुकान चलाया जा रहा है। लेकिन इधर कुछ दिनों से दुकान के बाहर स्वीट्स के साथ कई तरह की अन्य गतिविधियों की वजह से परेशान होकर फ्लैटवासी अरुण कुमार अरुण ने नगर निगम, आवास बोर्ड और थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आवासीय फ्लैट के नीचे इस तरह की कमर्शियल गतिविधियों को खतरनाक बताते हुए आदर्श स्वीट्स के मालिक के विरुद्ध भादवि की धारा 268/269 के तहत नियमतः कार्यवाही की मांग की है।

अरुण कुमार ने नगर निगम के अपर आयुक्त, उप अपर आयुक्त, आवास बोर्ड के एमडी के साथ थाना प्रभारी के नाम थाना में लिखित शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि, की जिस तरह से आवसीय परिसर में खतरनाक गतिविधियों मसलन गैस, स्टोव आदि ज्वलनशील पदार्थों की गतिविधियां की जा रही है। उससे सोसाइटी के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इन गतिविधियों पर अविलंब रोक लगाने की मांग की जाए।




