
जमशेदपुर : जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज न्यू बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा का वार्षिक आम सभा 2024 जमशेदपुर के सिद्दगोड़ा टाउन हॉल में संपन्न हुआ। जिसमें वर्तमान सदस्य और आजीवन सदस्य के अलावा समाज के लोग मौजूद थे,जिनके बीच वर्तमान कमेटी के द्वारा ढाई साल में किए गए कार्य और लेखा-जोखा को पेश किया गया। इस बारे में समाज के अध्यक्ष रामविलास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वकर्मा समाज का ढाई साल में एक बार चुनाव होता है।इसी को लेकर यह आमसभा आयोजित की गई।
उन्होंने आशा जाता है कि दिसंबर माह में चुनाव संपन्न कराई जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि उनका अपना समाज का केंद्रीय भवन बाराद्वारी में है. इसके अलावा सरकार की प्रतिनिधियों द्वारा आश्वस्त किया गया है कि समाज के लिए जो भी विकास की आवश्यकता होगी उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा।




