Advertisements
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी कार्यालय के सभागार में एक बैठक आयोजित की जिसमें सिटी एसपी सहित सभी थाना के प्रभारी और डीएसपी मौजूद थे बैठक मासिक अपराध पर केंद्रित था,
Advertisements
Advertisement

जिसमें लंबित कांड/वारंट/कुर्की का शीघ्र निष्पादन, पासपोर्ट सत्यापन की स्थिति,फिरार अभियुक्तों,अवैध हथियारों के तस्कर एवं ड्रग्स पेडलरों के विरूद्ध कार्रवाई, गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही साथ आगामी त्योहार बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.






