
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने तीन अलग अलग मामले का उद्गधेदन करते हुए कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी की बीते दिन जुगसलाई थाना अतर्गत बलदेव बस्ती में प्रहल्लाद और करण के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर रविवार को जब करण पानी भर रहा था तभी प्रहल्लाद करण को अपने साथ अपने घर ले गया जहां पहले से ही प्रहल्लाद के दौ साथी मौजूद थे। जिनके द्वारा करण को गोली मार दी गई। जिसके बाद सभी वहां से फरार हो गए जिसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर सभी फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप बस्ती निवासी संजय भुइंया, अमन मंडल और बलदेव बस्ती निवासी प्रहल्लाद शामिल है. पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, एक खोखा और बाइक भी बरामद की है सभी की आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दूसरी घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी की बिरसानगर और एमजीएम थाना क्षेत्र में चाकू का भय दिखाकर लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।ये आरोपी एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में सूरज कुमार सिंह के साथ चाकू के बल पर लूट कर ली गई थी. बदमाशों ने सूरज पर चाकू से हमला भी किया था.जिससे सूरज घायल हो गया था।इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बिरसानगर में भी नवीन कुमार से लूट की थी। जिसकी लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हर्ष ओम शर्मा, राहुल कुमार यादव और अरुण कुमार महतो को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने दो हजार रुपये , पर्स और अन्य सामान बरामद किया है।
वही गोविंदपुर थाना अंतर्गत घोड़ाबांदा में वृद्धा से चेन छिनतई के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छिनतई करने वाला बिरसानगर जोन नंबर 5 निवासी रोहित कुमार मुर्मू और सोना का चेन खरीदने वाला टेल्को कॉलोनी निवासी विकास कुमार उर्फ मंटू शामिल है।पुलिस ने आरोपी रोहित के पास से घटना में प्रयुक्त बुलेट और विकास से पास से 19.5 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया गया है.गिरफ्तार सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




