Advertisements
Advertisement

रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव की आहट आते और करीब पहुंचते ही कांग्रेस पार्टी अपनी तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड चुनाव के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए झारखंड के सभी वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है । इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ और कई नेताओं की जाने की चर्चाएं हैं ।
इस बैठक में संभावना हैं की वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, के सी वेणुगोपाल, और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर कई नेता उपस्थित रहेंगे। चुनाव समेत विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर होने वाली चर्चा के लिए झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया है ।
Advertisement




