Advertisements
जमशेदपुर : दीपावली को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन के आदेश पर आम बागान में पटाखे की दुकान सजाई गई है. वैसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से आम बागान मैदान में पटाखे की दुकान जरूर लगाई गई है मगर दुकानदार सुरक्षा मानको का पालन नहीं कर रहे हैं.
Advertisement

अग्निशमन विभाग की ओर से दुकानदारों द्वारा लगाए गए दुकानों की जांच के दौरान पाया गया कि फायर एक्सटिंग्विशर की डेट एक्सपायरी हो चुकी है फिर भी खानापूर्ति के रूप में रख दिया गया है.विभाग की ओर से दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वह अभिलंब एक्सपायर फायर एक्सटिंग्विशर को हटा ले अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
Advertisement




