Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस को बीते दिन मिली गुप्त सूचना के आधार पर कदमा थाना अंतर्गत रामजन्म नगर में सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा छापामारी कर दिव्यांग व्यक्ति के घर से 20 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। प्रेस वार्ता आयोजित एसएसपी किशोर कौशल ने जानकारी दी की,तस्करी करने वाला समीर कुमार पहली बार पुलिस के हत्ते चढ़ा है। जबकि वह काफी दिनों से यह अवैध कारोबार कर रहा था।
आचार संहिता लगने के बाद मादक पदार्थ और अवैध शराब के खिलाफ किए जा रहे कार्रवाई के तहत इतनी भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। इसे मिलाकर अब तक 14 मामलों में16 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह मुहिम जारी रहेगी।
Advertisement




