
जमशेदपुर: जमशेदपुर कोर्ट में फर्जी तरीके से जमानत कराने का भांडफोड़ करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने गिरोह के दो लोगो को गिरफ्तार किया है।एसएसपी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी दी, की काफी दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी की कुछ लोग फर्जी तरीके से कोर्ट में जमानतदार बनकर उनका बेल करा रहे है। जिसे लेकर निगरानी रखी जा रही थी।इसी क्रम में एक अप्रैल को 3 मेन गेट में तैनात पुलिस अधिकारी ने 2 संदिग्ध युवकों को रोककर जांच की।जिनके पास से फर्जी तरीके से बनाए गए 54 आधार कार्ड 17 वाहन के रजिस्ट्रेट कार्ड एवम अन्य कागजात बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सिद्धगोडा के अरविंद प्रसाद सिंह और आदित्यपुर के नवीन कुमार राय है।पुलिस दोनो न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।वहीं पुलिस इस जांच में जुट गई है,की इनके द्वारा क्या अपराधियो का भी बेल कराया है।




