जमशेदपुर : पुलिस के रेडार में रहने वाले पुराने अपराध कर्मी को टेल्को थाना क्षेत्र के मैनिफिट मंडल बस्ती से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पिछले दिनों अपराध को लेकर 562 अपराधियों सत्यापन किया गया था उसी कड़ी में जानकारी मिली कि बर्मामाइंस निवासी कन्हैया लाल नामक एक युवक हथियार खरीद बिक्री में लिप्त है।

जिसे लेकर अनुसंधान की जा रही थी इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि वह युवक मनीफिट मंडल बस्ती DVC के समीप संदिग्ध अवस्था में मौजूद है,जिसके बाद पुलिस ने वहां छापामारी की जहां पुलिस को देख कर भागने के दौरान उसे पकड़ कर तलाशी ली गई गई जिसके पास से एक पिस्टल दो गोली ,दो मैगजीन बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मूलतः मूलतः उत्तर प्रदेश मिर्जापुर का रहने वाला है और वह 1990 तथा 2016 में लुट, छीनतई की मामले में जेल जा चुका है,छूट के आने के बाद वह जमशेदपुर में आर्म्स खरीद बिक्री में सक्रिय हो रहा था।जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




