
15 दिन से जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल छीनतई करने वाले गिरोह को पुलिस ने बीती रात बर्मामाइंस में घेराबंदी कर धरदबोचा। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एस एसपी कौशल किशोर ने बताया कि रात 9:00 बजे के लगभग बुलेट मोटरसाइकिल में सवार दो युवक बर्मामाइंस रहने वाले रवि कुमार शर्मा से बर्मामाइंस पोस्ट ऑफिस के समीप मोबाइल छीनतई कर ली गई। जिसकी लिखित शिकायत थाना में की गई जिसके आलोक में पुलिस ने टीम गठित कर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।इसी बीच दोनों अभियुक्त संदीप दास और अभी सिंह उर्फ यशदीप सिंह दोनों जेमको के रहने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
उसके बाद दोनों को थाना लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह दोनों विगत 15 दिनों से जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनतई कर रहे थे। पुलिस ने इन दोनों के पास से 7 छीनतई के मोबाइल बरामद की है। एसएसपी ने इसे लेकर कहा कि पुलिस की तत्परता से उभरते हुए छीनतई गिरोह पर अंकुश लगाने में कामयाबी हासिल की है।




