जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मुंशी मोहल्ला स्थित आवास प्लाजा फ्लैट में स्थित रसराज मिठाई की दुकान में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां होटल में रखे दो एलपीजी सिलिंडर अचानक से ब्लास्ट कर गया और पूरे मिठाई की दुकान में आग लग गई इस दुकान में मौजूद तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं जिसमें एक बच्ची भी शामिल है.

जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. उधर घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कवायद में जुट गई. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि होटल का एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गया है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है आसपास की कई दुकानें भी इस आग की चपेट में आ गई है राहत कार्य तेजी से चल रहा है किसी की हाताहट होने की कोई सूचना नहीं है




