जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागूनहातू उत्क्रमित मध्य सरना विद्यालय, विगत 9 वर्षों से चोरों और नशेडियों के कब्जे में है। बीते रात 25वीं बार चोरी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। स्कूल का सही तरीके से चार दिवारी नहीं होने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है।

स्कूल के प्रभार प्रधाध्यापक मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि चोरी की घटना 2017 से लगातार हो रही और यह 25 वीं बार है,जिससे पठान पाठन में समस्या उत्पन्न हो रही है। हमेशा चोर कमरे का ग्रिल, खिड़की वेंटीलेटर तोड़कर अंदर प्रवेश करते हैं और पंखे और अन्य सामान चोरी कर ले जाते हैं, जिसे लेकर हमेशा सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत करने के बावजूद अब तक किसी की ना गिरफ्तारी हुई है और ना ही समान ही बरामद की गई है, जबकि सही तरीके से अनुसंधान करें तो चोरी की घटना को रोका जा सकता है। वहीं स्थानीय निवासी बबन कुमार ने कहा कि अंधेरा होते ही स्कूल परिसर में असामाजिक तत्वों की अड्डे बाजी आरंभ हो जाती है जहां नशे का सेवन करने के बाद इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। इनका यह भी मानना है कि चोर बस्ती के ही है और एक आध बार पकड़ कर पुलिस के हवाले करने के बावजूद नाबालिग़ कहकर छोड़ दिया जाता है, इस वजह से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है और घटना को लगातार अंजाम दे रहे हैं। वहीं कई बार पुलिस और वरीय अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे बच्चों के पढ़ाई भी बाधित हो रही है। इधर घटना को लेकर पुलिस अधिकारी dysp से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन वे इसे लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिए।




