
जमशेदपुर: झारखंड सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गत कई योजनाएं राज्य में कार्यान्वित है। जिसमें पशुपालन ,मत्स्य पालन और कृषि से संबंधित योजना है। जिसे लेकर सरकार अपनी योजनाओं को किसानों तक पहुंचने को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला समहारलय परिसर से उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री , एसएसपी किशोर कौशल ,डीडीसी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार के कई लाभकारी योजनाएं चल रही हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के किसानो को योजनाओं से लाभ मिले इसे लेकर यह जागरूकता रथ जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर किसानों को जानकारी दी जाएगी । वही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी से शुरू है जो 14 फरवरी को समाप्त होगी । इसे लेकर एक जागरूकता रथ उपायुक्त एसएससी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ सभी प्रखंडों में जाकर सड़क सुरक्षा संबंधित वाहन चालकों को जानकारी देंगे। ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष सैकड़ो वहान चलाक मौत के गाल में समा जाते हैं ।इसका मुख्य कारण लापरवाही से वाहन चलाना, हेलमेट नहीं पहनना, वाहन चलाते समय मोबाइल से बातें करना, साथ ही चार चक्का में बैठने वाले सीट बेल्ट नही लगाना ,इन सभी कारणों से दुर्घटना होने पर हादसे का शिकार हो जाते हैं। इन्हीं सभी बातों को जानकारी देने के लिए यह जागरूकता रथ पूरे 1 महीना लोगो को जागरूक करेगी। इसी कड़ी में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहनों चालकों को गांधीगिरी दिखाते हुए गुलाब फूल भेंट कर उन्हें हेलमेट पहनने की नसीहत दी गई।




