जमशेदपुर : बीते दिन MGM अस्पताल के मेडिसिन भवन के कॉरिडोर ध्वस्त होने से 3 लोगो की मौत और 2 के घायल होने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मरीजों को शिफ्ट करने के निर्देश के बाद भवन में अब भी मरीज जान जोखिम ने डालकर इलाज करा रहे है,ऐसे में कुछ मरीज छोड़कर भाग गए है और कुछ भागने के फिराक में है, इनका कहना है कि जिस स्थान पर घटना घटित हुई है उसके आस पास के वार्ड को खाली कराकर उसी तल्ले के दूसरे रूम में शिफ्ट किया गया है, लेकिन यहां के छज्जा भी जर्जर है ऐसे में डर के साए में इलाज कराने से बेहतर है।

यहां से भाग जाने में ही भलाई है।वैसे घटना स्थल के दोनों तल्ले को सील कर दिया है और कुछ मरीजों को PG भवन में शिफ्ट किया गया है।इस बारे में अस्पताल अधीक्षक डॉ R.K.मंधान ने बताया कि मंत्री के द्वारा दिए गए निर्देश पर सभी विभाग के HOD के साथ बैठक की जा रही है जिसके बाद दो दिन के अंदर सभी मरीजों को PG भवन में सभी सुविधाओं के साथ शिफ्ट कर ली जाएगी।बता दे कि मंत्री फुरकान अंसारी ने बीती रात घटना स्थल पर पहुंचकर स्तिथि की जानकारी ली और निर्देश दी कि 15 दिनों में उस जर्जर भवन को ध्वस्त कर दिया जाय। जिसे लेकर जिला प्रशाशन और अस्पताल प्रबंधन अलर्ट मोड पर है।




