रांची : हुसैनाबाद को जिला बनाने के लिए झारखंड के एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है। अगर 31 अक्टूबर तक हुसैनाबाद को जिला नहीं बनाया गया तो समर्थन वापस ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और जनता की मांग ही उनकी मांग है। जनता चाहती है कि हुसैनाबाद जिला बने। एनसीपी विधायक ने कहा 6 माह पूर्व ही सीएम हेमंत सोरेन को इस बात पर पत्र लिखकर हुसैनाबाद को जिला बनाने की बात की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार झारखंड आए थे तब भी उन्होंने इस मुद्दे पर सीएम से बात की थी। सीएम ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक यह पूरा नहीं हुआ है। कमलेश ने कहा कि जब मैं मंत्री था तब अपने क्षेत्र में नव प्रखंड और दो अनुमंडल बनने की प्रक्रिया शुरू की थी। तब हुसैनाबाद को जिला बनाने का मामला आगे बढ़ा था। लेकिन सरकार भूल गई उन्होंने राज्य में बालू का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बालू खनन पर रोक की वजह से गरीबों को बालू नहीं मिल रहा है। जबकि माफिया कालाबाजारी कर रहे हैं।

July 24, 2026 5: 48 pm
Breaking
- चक्रधरपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लाखों की चोरी, आईफोन, लैपटॉप और महंगे स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश
- डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- केरेडारी में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच हुई मुठभेड़: राहुल दुबे गैंग के 2 धराए, एक घायल.
- डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने से मची सनसनी, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी.
- आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग, लाखों की क्षति, कोई हताहत नहीं, अग्निशमन विभाग की वाहन पहुंचकर आग पर पाया काबू.
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
- राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संगठित समाज : पंडित अरुण शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का देशव्यापी संगठन विस्तार अभियान तेज, सेवा, एकता और संस्कार को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति





