झारखण्ड : पुलिस ने शहर में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पचंबा थाना क्षेत्र के बोरो स्थित बलदेव यादव के नव निर्मित मकान में यह फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। यहां पर गर्भवती महिलाओं को मार्तितव लाभ दिलाने और बिजली का कनेक्शन करने के बहाने दस्तावेज जमा कराया जाता था। और संबंधित लोगों के खाते से पैसे निकाल लेते थे पुलिस ने 9 ठगो को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर नवनिर्मित मकान में छापेमारी की। मकान को किराए पर लेकर कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। जब पुलिस ने मकान पर छापामारी की तो सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। निशान देहि पर दो अपराधी और गिरफ्तार किए गए। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 22/2023 दर्ज की गई। सभी आरोपी गिरिडीह और जामताड़ा के रहने वाले हैं: उनके नाम है निलेश मंडल, मोहन मंडल, रुद्र कुमार उर्फ रॉकी, महेंद्र सिंह, मोतीलाल किस्कू, नीरज कुमार तुरी, अशोक कुमार,नागेश्वर दास,महेंद्र मंडल सभी की उम्र 19 से 26 के बीच की है। इनके पास से 16 मोबाइल,25 सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड,6 पासबुक ,6 चेक बुक, तीन क्यूआर कार्ड, व दो बाइक बरामद की गई है।

May 3, 2026 5: 21 pm
Breaking
- गलती किसी और की और सजा किसी और को क्यों?
- भीषण गर्मी से राहत बना जानलेवा, देर रात धमाके के बाद आग ने ली 9 जिंदगियां, परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म।
- सावधान: सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं हनी ट्रैप गैंग, प्रेम जाल में फंसा कर,लूट की घटना को दे रहे हैं अंजाम।
- पटमदा प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लंबित आवास योजनाओं का किया निरीक्षण, दिया शीघ्र कार्य पूरा करने का निर्देश।
- काम के दौरान 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की हुई मौत दो हुए घायल।
- इन्वर्टर की बैटरी चोरी करते पकड़ाया युवक, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
- आदित्यपुर रेलवे संस्थान परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन, 74 यूनिट हुआ रक्त संग्रह
- आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर किया मुख्य गेट जाम



