हत्या की योजना बनाते हुए हिस्ट्री सीटर अपराध कमीॅ को एसआईटी टीम ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

रांची : सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र से हत्या की योजना बनाते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दो हिस्ट्री सीटर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी जानकारी सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो द्वारा आर आई टी थाना में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया गया कि कुख्यात अपराधी राजा सिंह उर्फ पगला के साथ एक अन्य आरोपी प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से हथियार और गोली बारूद भी बरामद किया है। कुख्यात अपराधी राजा सिंह हाल में आरआईटी थाना क्षेत्र में गोली चालन समेत अन्य कांडों में गिरफ्तार होने के बाद जेल गया था, जिसे जमशेदपुर के घाघाड़ीह जेल शिफ्ट किया गया था। वहां से इलाज के लिए उसे रांची रिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया था ,जहां वह 24 मार्च को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कई आपराधिक कांडो में शामिल है, और अपराधीक इतिहास रहा है। जिसमें मुख्य रूप से सरायकेला खरसावां की विभिन्न थाना क्षेत्र सहित जमशेदपुर के टेल्को समेत अन्य थाना क्षेत्र में हत्या जैसे बड़े घटना को अंजाम दिया है, इसके अलावा, रांची के बरियातू थाना में भी मामला राजा सिंह पर दर्ज है।दोनों अपराधी के गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही।

Advertisements

वही एक सवाल के जवाब में एसपी मनीष टोप्पो ने बताया है कि रिम्स से फरार राजा उर्फ़ पगला आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र में किसी हत्याकांड को अंजाम देने वाला था, तभी पुलिस ने उसे घर दबोचा है ।पुलिस ने आरोपी से कई अन्य जानकारी प्राप्त किए हैं, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। आयोजित पत्रकार वार्ता में आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ,आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार, एस आई राजकुमार शाह, आरक्षी उमाशंकर सिंह उधम सिंह समेत सशस्त्र बल शामिल थे। इस गिरफ्तारी और उपलब्धि से जहां पुलिस प्रशासन की कार्य की लेकर जनता में चर्चा है । वही अपराधियों में खौफ और दहशत है।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours