Saraikela (संजीव मेहता) :
होली व रमजान को लेकर सरायकेला जिले के तीन थाना आदित्यपुर, कांड्रा और आरआईटी थाना में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें प्रेम भाईचारे और सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का संदेश अतिथियों ने दिया. बैठक की अध्यक्षता गम्हरिया के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने किया. बैठकों में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. आदित्यपुर थाना में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अंचलाधिकारी प्रवीण
ने आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की.
आरआईटी थाना में थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की सख्त चेतावनी दी तथा निगरानी की बात कही. वहीं कांड्रा थाना में थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने रफ ड्राइविंग, बाइक स्टंट और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की जानकारी दी. प्रशासन ने सभी से शांति व सहयोग बनाए रखने की अपील की. शांति समिति की बैठक में नगर निगम के नवनियुक्त मेयर संजय सरदार का गणमान्यों ने स्वागत किया. बैठक में विनोद तिर्की आदित्यपुर थाना प्रभारी के अलावा नव नियुक्त पार्षद अवधेश सिंह, जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, समाज विज्ञानी रविंद्र नाथ चौबे, जगदीश नारायण चौबे, लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज पासवान, कृष्ण गोपाल पिंटू, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, भगवान सिंह, देवांग चंद्र मुखी, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह, महेश्वर महतो आदि मौजूद रहे.




