सरायकेला : आगामी होली पर्व 2026 को दृष्टिगत रखते हुए उपायुक्त, सरायकेला– खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह के निदेश के आलोक में अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देशानुसार दिनांक आज दिनांक 01 मार्च 2026 को गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह, कमलपुर एवं बिंदापुर ग्राम में छापामारी अभियान संचालित किया गया।

अभियान के क्रम में दो अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। घटनास्थल से लगभग 750 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही विनष्ट किया गया तथा 35 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई कि किस व्यक्ति यहां छापामारी की गई है। किसकी भट्टी ध्वस्त की गई है। प्राथमिकी फरारी का या गिरफ्तारी का दर्ज किया गया है। दर्ज कांड संख्या क्या है।अधिकांशत छापामारी में इन बातों को उत्पाद विभाग द्वारा उल्लेख नहीं किया जाता है जो हमेशा सवालों के घेरे और चर्चाओं में रहता है।
बरामदगी के उपरांत संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करते हुए अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की बातें कही जाती है।




