Advertisements
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के यातायात थाना प्रभारी अजय तिवारी ने हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में वाहनों चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तरह सरायकेला खरसावां जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए 16 गाड़ियों से 16000 रुपए फाइन वसूले गए हैं। चार चक्का वाहनों में लगे विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक,संस्था के नेम बोर्ड और कांच में लगे काली फिल्म को भी हटाया गया।
Advertisements
Advertisement

यातायात थाना प्रभारी अजय तिवारी द्वारा कंपनी मालिकों को सख्त हिदायत देते हुए नोटिस जारी किया गया है कि किसी भी माल वाहक गाड़ी को बिना त्रिपाल ढके बाहर ना भेजें ,और नहीं अंदर कंपनी में बिना त्रिपाल ढके अंदर प्रवेश करने दे । वहीं यातायात थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेंगे।





