जमशेदपुर : झारखंड में दुबारा गठबंधन सरकार बनाने के लिए हेमंत सोरेन के शपथ लिए जाने पर जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्लैग रोड झामुमो कार्यालय में कार्य समिति अध्यक्ष कोला मुखी के नेतृत्व में जश्न मनाया गया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया इस मौके पर कोला मुखी ने कहा कि jmm कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के डॉ अजय कुमार के लिए काम किया भले ही उनकी जीत नहीं हो पाई लेकिन हेमंत सोरेन के द्वारा किए गए कार्यों के वजह से झारखंड में पूर्ण बहुमत से jmm की दुबारा सरकार बनी इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है।

वही तन्मय सरकार ने कहा कि गठबंधन की दुबारा सरकार बनने की मुख्य कारण उनकी योजनाएं है जिसमें मुख्य मईया योजना है जिससे झारखंड की जनता ने स्वीकार करते हुए jmm को जीत दिलाते हुए सत्ता पर काबिज किया है वही सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा के वजह से jmm में एक नए जुझारू नेता का पटाक्षेप हुआ वो कल्पना सोरेन है जिन्होंने इस चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया है 2029 में भी इसी तरह का परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ेगा।




