रांची : पुलिस अधीक्षक, गुमला को गुप्त सूचना मिली कि बादल साहु नाम का व्यक्ति द्वारा गढ़वा से ब्राउन सुगर खरीदकर ला रहा है और आस-पास के क्षेत्रों में ब्राउन सुगर बेच है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक, गुमला द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापामरी दल का गठन किया गया जिसमें अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला के साथ पु०नि०-सह-थाना प्रभारी गुमला, पु०अ०नि० अमर शुक्ला, स०अ०नि० सुनील कुमार एवं थाना के सशस्त्र यल शामिल थे। सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु छापामरी दल चेटर मैदान गुमला पहुँचकर आस-पास निरीक्षण करने के दौरान गुमला तरफ से तीन व्यक्ति आ रहें थे।
तभी पुलिस को देखकर तीनों व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से तीनों व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़ाये तीनों व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम कमशः 1. बादल साहु उम्र 33 वर्ष पे०-भुनेश्वर साहु सा०-चाहा वैरागी बगान थाना व जिला-गुमला 2. विकाश कुमार बैठा उम्र 24 वर्ष पे०-स्व० राजेश कुमार बैठा सा०-लक्ष्मण नगर थाना व जिला-गुमला 3. सुनील प्रजापति उम्र 22 वर्ष पे० रविन्द्र प्रजापति सा०-भंडरा भवरो थााना-भंडरा जिला-लोहरदगा वर्तमान में लोहरदगा रोड स्थित नवीन सिंह पेट्रोल पम्प में कार्यरत बताया। तत्पश्चात तीनों का बारी-बारी से विधिवत तलाशी लेने पर 1. बादल साहु के पास से एक पीला रंग का बैग मिला जिसके अन्दर 250 ग्राम ब्राउन सुगर, एक ब्लू रंग का पैजामा एवं एक भूरा रंग का शॉल मिला, तथा जिन्स के पॉकेट से एक टेक्नो स्पार्क कम्पनी का मोबाईल एवं जैकेट के पॉकेट से14,150/ रूपया एवं एक Nothing Company का मोबाईल मिला।
2. विकाश कुमार बैठा के पास से एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल एवं 08 ग्राम ब्राउन सुगर मिला।इस संबंध में पुछताछ करने पर तीनों बताया उक्त ब्राउन सुगर को गढ़वा के तिलदाग मोड़ में रहने वाले अंकित कुमार से खरीदकर गुमला के अन्य क्षेत्रों में के लिए जा रहे थे की पुलिस के द्वारा हम तीनों को पकड़ लिया गया।

उसके बाद 1. बादल साहु 2. विकास कुमार बैठा 3. सुनील प्रजापति तीनों को विधिवत गिरफ्तार किया तथा बरामद सभी प्रदर्श को विधिवत जप्ती सूचि बनाकर जप्त कर गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों एवं जप्त प्रदर्श को लेकर थाना वापस आया। पूर्व में भी बादल साहु एवं विकाश कुमार बैठा के विरूद्ध अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम –
1. बादल साहु उर्फ बादल उम्र 33 वर्ष पे० भुनेश्वर साहु उर्फ भुनेश्वर उर्फ नौथा, सा०-चाहा वैरागी बगान थाना+जिला-गुमला
2. विकाश कुमार बैठा उम्र 24 वर्ष पे०-स्व० राजेश बैठा सा०-लक्ष्मण नगर थाना जिला-गुमला
सुनील प्रजापति उम्र 22 वर्ष पे० रविन्द्र प्रजापति सा०-भण्डरा भौरो थाना-भण्डरा जिला-लोहरदगा।
3. छापामारी दल के सदस्य-
1. सुरेश प्रसाद यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला।
2. महेन्द्र कुमार करमाली, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी गुमला।
3. पु०अ०नि० अमर शुक्ला, गुमला थाना।
4. स०अ०नि० सुनील कुमार, गुमला थाना।
5. गुमला थाना के सशस्त्र बल।
बरामदगी
1. बादल साहु के पास से 250 ग्राम एवं विकाश कुमार बैठा के पास से 08 ग्राम कुल-258 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया है।
2. बादल साहु के पास से 14,150 रूपया
3. एक पीला रंग का बैग
4. एक ब्लू रंग का पैजामा
5. एक भूरा रंग का शॉल
6. तीन मोबाईल फोन




