
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक मात्र नेपाली समाज के गोलमुरी स्तिथ नेपाली सेवा समिति के विकास को लेकर कर्मठ समाज सेवी तरुण डे जमशेदपुर के पदाधिकारी एवं सदस्यों से शिष्टाचार मुलाकात करने समिति के परिसर पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पुजा अर्चना की जिसके बाद समिति के सदस्यो ने नेपाली संस्कृति के परंपरागत ढाका टोपी और अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किए जिसके बाद समाज को एक जुट करने के लिए 1955 से किये जा रहे कार्यो के बारे में अवगत हुए जिसके बाद तरुण डे ने कहा की नेपाली समाज का हमेशा से देश की सुरक्षा में अहम योगदान रहा है।
वही उन्होंने आश्वस्त किया की समाज को आगे बढ़ाने में उनकी भी योगदान रहेगी साथ ही उन्होंने यह भी आश्वाशन दिया की समिति परिसर में एक स्टेज का निर्माण कराएंगे जिससे सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहतर तरीके से हो सके।






