
जमशेदपुर : एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर में डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट डे पर डॉक्टर्स को किया गया सम्मानित। तीन नए आपराधिक कानून पर किया गया सेमिनार। दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया उदघाटन। डा ए के लाल, डा रंजीत कुमार पंडा, डा जितेंद्र कुमार को स्मृति चिन्ह एवं सॉल देकर सम्मानित किया गया।डा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट डे पर सभी को बधाई। डा अशोक कुमार झा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि आज डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट डे है साथ ही आज से तीन नए कानून की शुरुवात हो रही है। सभी विद्यार्थियों को इसे जानना है। अब राजद्रोह नहीं अब उसके जगह देशद्रोह कानून होगा।डा रंजीत कुमार पंडा ने कहा कि आज सदर अस्पताल का जो भी विकास हुआ है उनमें डा ए बी लाल का बहुत बड़ा योगदान रहा है।डा ए बी लाल ने कहा कि डॉक्टर हमेशा अच्छा करने का प्रयास करते हैं। कुछ लोग डॉक्टर को बिना वजह परेशान करते हैं जिससे डॉक्टर का मनोबल कम होता है। डा विनय कुमार गुप्ता ने विषय प्रवेश करते हुए कहा कि भारत की ब्रिटिश कालीन आपराधिक कानून को बदलने की जरूरत थी इसलिए तीन कानूनों को बदलने के लिए 10दिसंबर2024 को लोकसभा में पेश किया गया।20 दिसंबर को लोकसभा एवं 21 दिसंबर को राज्यसभा द्वारा पारित किया गया एवं 25 दिसंबर को राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर किए। 1जुलाई से यह प्रभावी हुआ।
डा जितेंद्र कुमार ने भारत न्याय संहिता , भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लागू करना आवश्यक था। इससे है अपराधिक मामलों में सुधार कर सकते हैं। इससे दंड की अपेक्षा न्याय पर जोर दिया गया है। सेफ्टी एंड सिक्योरिटी के लिए तीन कानून लाए गए। जिस समय कानून बना मेरा संविधान नहीं था। मानवाधिकार संगठन नहीं था।अब सभी विक्टिम को जस्टिस मिले इसके लिए प्रयास किया गया है । मोब लिंचिंग एवं टेरेरिस्ट पर कानून लाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो बिनोद कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डा दीपंजय श्रीवास्तव ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर डा डी के मित्रा, डा विजय प्रकाश,डा मौसमी पॉल, डा संचिता भुई सेन, प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, प्रो संतोष राम,डा जया कच्छप, प्रो रितु, डा सुष्मिता धारा,डा नुपुर,प्रो मोहन साहू,डा नुपुर, सलोनी रंजनी, चंदन जायसवाल, लुशी रानी मिश्रा, अभिषेक, शिवनाथ शर्मा, प्रीति कुमारी सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।






