
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला में ,मित्तल मोटर्स ने हीरो मोटो क्रॉप्स के संस्थापक, स्वर्गीय डॉ. बृजमोहन लाल मुंजाल के 100वें जन्मदिन को हर्षो उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मित्तल मोटर्स के प्रोपराइटर, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, ने अपने पिता,श्री श्यामलाल अग्रवाल और मां आशा अग्रवाल के साथ हीरो कंपनी के संस्थापक की स्मृति में केक काटा। प्रोपराइटर जितेंद्र अग्रवाल ने अपने पिता श्री श्याम लाल अग्रवाल को इस अवसर पर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर, स्कूली बच्चों, उपभोक्ताओं और कर्मियों ने जन्मदिन की खुशीयों मनाते हुए मिठाई और आइसक्रीम का लुफ्त उठाया । उपस्थित ग्राहको, उपभोक्ताओं ,बच्चों और राहगीरों के बीच मिठाइयां और आइसक्रीम बांटी गई। जितेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि आगामी 100 दिनों तक हर दिन एक हीरो बाइक खरीदने वाले ग्राहक को शत प्रतिशत कैशबैक की योजना चलाई जा रही है।
इसके साथ ही, सर्विसिंग को लेकर भी बेहतरीन ऑफर दी जा रही है।यह उपहार और ऑफर ग्राहकों के प्रति समर्पणता प्रकट करते हैं, जो हीरो कंपनी के उत्कृष्टता और सेवा के प्रति प्रेरित करते है






