Advertisements
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी चौक स्थित एचपी पेट्रोल पंप में उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक पेट्रोल के अंडरग्राउंड चेंबर में आग की लपटे उठने लगी, आनंन फानन में पेट्रोल लेने आए लोगों को परिसर से बाहर निकालते हुए कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाया। घटना को लेकर पंप के मैनेजर बी दिवेश ने बताया कि चेंबर में लगे मोटर का रिपेयरिंग किया जा रहा था इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से आज उठने लगी, लेकिन समय रहते उस पर काबू पाए जाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
Advertisements
Advertisement

इधर सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल सुरक्षा को लेकर कुछ घंटे के लिए परिसर को बेरीकटिंग कर पेट्रोल देने की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया।






