संजीव आचार्य के हमलावरों को भेजो जेल नही, तो होगा उग्र आंदोलन।

जमशेदपुर : पिछले दिनों समाजसेवी संजीव आचार्य पर कदमा में युवको के समूह द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। संजीव आचार्य का आरोप है कि मंत्री बन्ना गुप्ता के गुर्गों के द्वारा उस पर जानलेवा हमला किया गया ।जिसके पीछे का कारण बताया कि कदमा KD फ्लैट वाले मुख्य सड़क को टाटा स्टील के द्वारा दीवार खड़ी कर बंद कर दिया गया। जिसका उसने विरोध किया था उसी से खफा होकर युवकों का एक समूह द्वारा हमला किया गया, जब वह अपने बच्चे और माता-पिता को घर छोड़ने जा रहे थे। घटना के बाद ,कदमा थाना में मामला भी दर्ज कराया। लेकिन किसी प्रकार का पुलिस ने करवाई नहीं की, जिसे लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह के सिद्धगोड़ा स्तिथ आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटनाक्रम की निंदा की। वही पुलिस की कार्यशीलता पर चिंता जताते हुए चेतावनी दी कि अगर अविलम्ब हमलावरो के खिलाफ करवाई और बंद किए गए दोनों सड़कों को नहीं खोला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।




