Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत घोड़ा बांधा तिलका मांझी तालाब में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई स्थानीय लोगो का कहना है कि दो व्यक्ति तालाब में नहाने गए थे इसी बीच 40 वर्षीय नरसिंह मछुआ का फिसलने और तालाब में कीचड़ होने कारण वह तालाब से निकल नही सका और डूबने से उसकी मौत हो गई।
Advertisement

जिसकी जानकारी उसके साथी द्वारा क्षेत्र के लोगो को देने पर उसे तालाब में खोजने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिलने पर स्थानीय थाना को सूचना दी जिसके बाद पुलिस के द्वारा गोताखोरों को बुलाकर घंटे मश्कत के बाद देर शाम कीचड़नुमा तालाब से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement




