Advertisements

Advertisement
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे ,अवैध खनन के विरुद्ध अभियान के कड़ी में औचक छापामारी कर बालू को जप्त किया है। गम्हरिया अंचल अधिकारी गिजेंद्र टूटी गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे अपने टीम के साथ सुबह में बालू के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। जिसमें कई दूर से देखते ही भाग गए। वही सामरम से लगभग 1115 सिएफटी बालू को जप्त कर, आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने कहां कि इस तरह की, औचक निरीक्षण और छापामारी लगातार चलेंगी।
Advertisement




