सरायकेला: गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के द्वारा अग्रसेन मारवाड़ी धर्मशाला में 4 सितंबर को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा.ट्रस्ट द्वारा जिले में पिछले वर्ष के 3 नवंबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया था.परीक्षा में अव्वल रहे छात्रों को ट्रस्ट द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा.समारोह में मुख्य रूप से झारखंड के समन्वयक ताराचंद्र अग्रवाल,समाजसेवी जलेश कवि एवं प्रकाश साहू को आमंत्रित किया गया है.अतिथियों के द्वारा सभी बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया जाएगा.मालूम हो कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में पूरे भारतवर्ष में कक्षा पांच से बारहवीं के छात्र छात्राओं को भारतीय संस्कृति से परिचय एवं आध्यात्मिक बोध कराने के उद्देश्य से 14 भाषाओं में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है.वर्ष 2022 में झारखंड के सभी जिलों से करीब एक लाख छात्र छात्राएं उक्त परीक्षा में शामिल हुए थे.जिसमे सरायकेला खरसावां जिले से कक्ष पांच से ग्यारह तक के करीब 6 हजार छात्रों ने परिक्षा दिया था.

July 24, 2026 9: 03 am
Breaking
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
- राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संगठित समाज : पंडित अरुण शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का देशव्यापी संगठन विस्तार अभियान तेज, सेवा, एकता और संस्कार को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति
- मानगो जाम के कारण एम्बुलेंस में हुए प्रसव मामले में एनएचआरसी हुआ सख्त:,झारखंड मुख्य सचिव को दीं नोटिस
- जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन.
- उपायुक्त राजीव रंजन ने पटमदा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, विकास कार्यों से जुड़ी व्यवस्थाओं की ली जानकारी
- Project Milap (CEIR Portal): तीन खोए मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को सौंपे गए
- कुलूपटांगा मैदान के पास तीन बाइक चोर को थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने तीन मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार





