Sataikela (संजीव मेहता) :प्रसिद्ध काली भक्त गौर चंद्र चटर्जी दा द्वारा स्थापित शिव काली मंदिर में बासंतिक दुर्गा पूजा के मौके सामूहिक कलश स्थापना की गई है. यहां पिछले 42 वर्षों से बासंतिक दुर्गा पूजा हो रही है. इस अवसर पर मंदिर में विभिन्न श्रद्धालुओं द्वारा कलश स्थापित किया गया है. पूजा का शुभारंभ 30 मार्च 2025 को प्रातः 6:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसे पंडित सौम्य चंद्र चटर्जी ने संपन्न कराया. इस पावन अवसर पर प्रमुख रूप से अधिवक्ता ओम प्रकाश, कृष्ण माधव सिंह सहित कई गणमान्य भक्तजन उपस्थित रहे.

जय हनुमान अखाड़ा शिव काली मंदिर के लाइसेंसी एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भी पूजन में भाग लिया. मंदिर परिसर भक्तों की आस्था और भक्ति से गूंज उठा. आगामी महाषष्ठी, महासप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी और महादशमी की पूजा विधिवत संपन्न होगी. जिसमें देवी के स्वागत, हवन, संधि पूजा और विसर्जन जैसे पावन अनुष्ठान किए जाएंगे. श्रद्धालुओं से माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है.




