जमशेदपुर : जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक अपराधी मामले में शामिल दो अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार श्रीवास्टैसिस ने जानकारी दी की, पिछले दिनों बिरसानगर में छीनतई,चोरी के मामले में अपराधियों को गिरफ्तार पर जेल भेजा गया था जिसके बाद सतपाल सिंह अरोड़ा और जगजीत सिंह उर्फ सोनू बदनाम को रिमांड में लेकर पूछताछ की गई।

जिसमें उनके द्वारा बताए गए जानकारी में यह बात सामने आई की आधा दर्जन से ज्यादा अपराधिक घटना में लवप्रीत सिंह उर्फ पेंडू और बॉबी सिंह शामिल है, जिनके द्वारा सीतारामडेरा ,टेल्को और बिरसानगर में चेन छीनतई,शराब दुकान के सेल्समैन पर फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम देने सहित आधा दर्जन से ज्यादा मामले में ये दोनों शामिल है, जिसके बारे में दोनों की गिरफ्तारी की गई और उनके निशानदेही पर दो पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया, इसके बाद दोनों को विभागीय कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




