
जमशेदपुर: जमशेदपुर इन दोनों 45 डिग्री पार तापमान के साथ लू के चपेट में है।शहर किसी की ऐसी स्तिथि हो गई है कि सवेरे 7:00 बजे ही लोगों को सूरज की तपिश का एहसास होने लगता है।11:00 बजे के बाद से ही सड़के सुनसान हो जा रही है। तापमान की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भी स्कूलों की छुट्टी 15 जून तक बढ़ा दी है। वही जरूरी कार्य से निकले लोगों को राहत देने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों में जल का वितरण कर रहे हैं। जिससे गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सके और लोग इसकी सरहाना भी कर रहे हैं।
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह का सेवा कार्य अन्य सामाजिक संगठनों को भी करनी चाहिए,क्योंकि इस बार जिस तरह से गर्मी पड़ रही है,यह 6 साल बाद देखने को मिल रहा है। वही लोग इस तपिश से बचने के लिए छाते और तोलिया के भी इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।




