
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दोनों जमीन कारोबारी में वर्चस्व को लेकर आए दिन घटनाएं घटित हो रही है। आज 14 जून शाम को शांति नगर में जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी एवं अपनी पांच वर्षीय बेटे के साथ टहलने निकले थे तभी अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मार दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बाप-बेटों को टीएमएच पहुंचाया गया है। जहां उनकी इलाज चल रही हैं. इधर गोली चालन की घटना ने जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई ।जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट हुए है।मिली जानकारी के अनुसार रॉकी अपने 5 वर्षीय बेटे को घुमा रहा था ।इसी दौरान दो नकाबपोश युवक बाइक में सवार हो कर वहां पहुंचे और रॉकी क गोली मार दी। जहां इसके छर्रे से उसका 5 वर्षीय बेटा भी घायल हो गया हैं।मिली जानकारी के अनुसार रॉकी जमीन कारोबारी है, और उसका अपने पार्टनर के साथ पिछले कुछ महीनो से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया हो।
फिलहाल दोनों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आपको बता दे कि शांति नगर में बड़े पैमाने पर वन विभाग के जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है जमीन माफियाओं में ,एव अवैध गोरख धंधा का खेल चल रहा है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।




